21 जनवरी से सिंघोला प्रीमियर लीग मैच आयोजन
त्वरित खबरें / निखिल द्विवेदी पहुंचे सिंघोला खिलाड़ियों से की मुलाकात

राजनांदगांव।ग्राम सिंघोला में दिनाँक 21 जनवरी से सिंघोला प्रीमियर लीग की शुरुवात हो रही है। जो की पूरी तरह से इंडियन प्रीमियर लीग के चयन प्रक्रिया से लेकर नियम तक सभी बिलकुल वैसा ही रहता है। इस आयोजन में कुल 120 युवा खिलाड़ियों ने ऑक्शन में भाग लिया था जिसने से 96 खिलाड़ियों का 6 टीमों में चयन हुवा है। बाकी के खिलाड़ी आयोजन समिति के तौर पर आयोजन का हिस्सा रहेंगे। सिंघोला प्रीमियर लीग में 6 टीमें है – बजरंग इलेवन(कप्तान–छनेंद्र कुमार साहू), शिवशक्ति इलेवन(कप्तान–मुकेश कुमार साहू), माँ शीतला इलेवन( कप्तान–हरीश चंद्राकर), मां भानेश्वरी इलेवन(कप्तान–राकेश साहू), पंचमुखी इलेवन(कप्तान–राधे साहू), महाकाल इलेवन(गिरधारी धनकर). टीम चयन के लिए ऑक्शन 1 जनवरी 2023 को रखा गया था। जिसमे लाटरी सिस्टम से सभी टीमों में 17–17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यह आयोजन दो दिनो का रहता है। कुल 16 मैच खेला जाना है। प्रथम और द्वितीय आने वाले टीमों को पुरुस्कार दिया जाता है। इस वर्ष बहुत सारे आकर्षक पुरस्कार रखा गया है जिससे ज्यादा ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरुस्कार मिल सके।गांव के युवाओं में इस आयोजन के प्रति बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछला सीजन बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है। छत्तीसगढ़ स्तर पर इस आयोजन को काफी सराहा गया था। पिछले सीजन से कही बेहतर और भव्य आयोजन इस वर्ष देखने को मिलेगा। सिंघोला प्रीमियर लीग के लिए 12 प्रायोजक एवं 10 सह–प्रायोजक मिल चुके है। गांव के कई सहयोहकर्ताओ ने भी बढ़ चढ़ कर सहयोग के लिए आगे आ रहे।

 जब निखिल द्विवेदी जी छत्तीसगढ़ पर्यटन सदस्य को सिंघोला प्रीमियर लीग के आयोजन की जानकारी लगी तो वे आयोजक समिति से मिलने स्वयं सिंघोला पहुंच गए। आयोजक समिति ने उन्हें सविस्तर इस आयोजन की रूप रेखा बताई। जब निखिल द्विवेदी जी को पता चला एक टीम महाकाल इलेवन के नाम से है तो उन्होंने महाकाल इलेवन का स्पॉन्सर बनने के लिए तुरंत हामी भर दी। निखिल द्विवेदी जो कि महाकाल के बहुत बड़े भक्त है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations