14 जनवरी से रामपुर (खातुटोला) में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह
त्वरित ख़बरें - भगवताचार्य पंडित श्री होमेंद्र प्रसाद दुबे के मुखारबिंद से

राजनांदगांव। ग्राम रामपुर (खातु टोला) मे समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में ग्राम रामपुर खातु टोला में मां शीतला एवं मां गढ़ माता मईया, मां बम्लेश्वरी देवी के आशीर्वाद से भगवताचार्य पंडित  होमेंद्र प्रसाद दुबे जी महाराज (ग्राम सुरगी राजनांदगांव वाले) के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 14 जनवरी से 22 जनवरी तक ग्राम रामपुर खातुटोला के सानिध्य में किया जा रहा है। परायणकर्ता पंडित श्री वेद प्रकाश दुबे जी होंगे। कार्यक्रम के तहत 14 जनवरी कलश यात्रा, गौकर्ण कथा एवं कथा प्रसंग, 15 जनवरी कथा प्रसंग परीक्षित जन्म सुक चरित, 16 जनवरी कपिल जन्म, सती चरित्र ,17 जनवरी प्रहलाद चरित्र, 18 जनवरी समुद्र मंथन, राम जन्म ,श्री कृष्ण जन्म ,19 जनवरी बाल लीला, कंस वध रुखमणी विवाह ,20 जनवरी बाणासुर कथा, सुदामा चरित्र, 21 जनवरी परीक्षित मोक्ष ,कल्कि अवतार चढौत्री एवं 22 जनवरी गीता ,तुलसी वर्षा, हवन,पूर्णाहुती के साथ समापन होगा। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations