13 जनवरी को कबीर पंथी समाज की आवश्यक बैठक
त्वरित ख़बरें - 0 भागवत साहू ने अधिक से अधिक लोगों को बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया

राजनांदगांव। सदगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावाली प्रतिनिधि सभा दामाखेड़ा अनुयायी एवं समस्त कबीरपंथी समाज जिला राजनांदगांव की महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक 13 जनवरी दिन शुक्रवार को समय दोपहर 12 बजे से स्थान साहू सदन, जिला साहू संघ राजनांदगांव ,बसंतपुर जिला अस्पताल के बाजू में आहुत किया गया है। भागवत साहू अध्यक्ष ज़िला साहू संघ राजनांदगांव ने बताया कि त्रि दिवसीय सदगुरु कबीर संत समागम समारोह एवं एकोत्तरी महायज्ञ (चौका आरती) के संबंध में एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में किया जाएगा।श्री भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ने सभी कबीरपंथी समाज जिला राजनांदगांव को सादर आमंत्रित किया है कि त्रि दिवसीय सदगुरु कबीर संत समागम समारोह एवं एकोत्तरी महायज्ञ (चौका आरती) आचार्य सदगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब (दामाखेड़ा) के सानिध्य एवं कर कमलों से संपन्न किए जाने के संबंध में आवश्यक बैठक दिनांक 24/09/ 2022 को साहू धर्मशाला तहसील साहू संघ राजनांदगांव में रखा गया था। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम हेतु प्रस्ताव लिया जाकर आवेदन पंत श्री हजूर साहेब के समक्ष प्रस्तुत किया गया।आवेदन प्रस्तुत किए जाने के पश्चात हुजूर साहेब जी से निर्देश प्राप्त हुआ कि राजनांदगांव जिला में कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित है। अतः राजनांदगांव जिले के समस्त कबीरपंथी समाज एकमत होकर सर्वसम्मति से किसी एक जगह कार्यक्रम सूचित करने को कहा गया है।अतः कार्यक्रम स्थल एवं कार्यक्रम की रूप रेखा के संबंध मे आप सब की सहमति व सहयोग आवश्यक है। कृपया नियत दिनांक 13 जनवरी को अपनी उपस्थिति अवश्य प्रदान करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations