राजनांदगांव। ग्राम पंचायत टेडेसरा में अटल समरसता भवन में 12 जनवरी को नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू एवं उपसरपंच देव लाल साहू ने बताया कि श्री शंकराचार्य संस्थान एवं अस्पताल जुनवानी भिलाई दुर्ग द्वारा नि:शुल्क स्वस्थ चिकित्सा शिविर होगा। जिसमें मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा के साथ दवाई का वितरण भी किया जाएगा। सरपंच श्रीमती दानी साहू ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ लेवे।
त्वरित ख़बरें -

Facebook Conversations