10 फरवरी को लखोली में सर्वजनिक मंडई मेला महोत्सव
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लखोली वार्ड नंबर 31,32,33,35 व 36 में सर्वजनिक मंडई मेला महोत्सव 10 फरवरी दिन शुक्रवार को समस्त ग्रामवासियों के तत्वधान में रखा गया है। मंडई कार्यक्रम के आयोजक कर्ता के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि मंडई के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग छत्तीसा समय रात्रि 10:00 बजे से स्थान लखोली दुर्गा चौक वार्ड नंबर 35 में रखा गया है। उन्होंने वार्डवासियों सहित आसपास के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंडई कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी रोहित निषाद ने दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations