राजनांदगांव । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विधायक गोद ग्राम सुकुलदैहान में मड़ई 10 जनवरी दिन मंगलवार को समस्त ग्रामवासियों के तत्वधान में रखा गया है।
ग्राम पंचायत सुकुलदैहान के सरपंच श्रीमती रामकुमारी देवांगन ने बताया कि मंडई के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रंजनी ग्राम देहान (बाधां बाजार) रखा गया है। उन्होंने ग्रामवासियों सहित आसपास के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंडई कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी यानूराम देवांगन उपसरपंच ग्राम पंचायत सुकुलदैहान ने दी है।

Facebook Conversations