वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा लम्बित समंस-वारंट का किया गया समीक्षा...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा लम्बित समंस-वारंट का किया गया समीक्षा...

. *शत प्रतिशत तामीली का दिया गया टारगेट।*

. *रजिस्टर संधारण का दिया गया टिप्स.*

 . *तामील/अदमतामिल समंस - वारंट समय पर न्यायालय वापस किए जाने किया गया निर्देशित।*

----000----

*दिनाँक 27.06.2025 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा* पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 में *लंबित समंस वारंट की समीक्षा बैठक* आहूत किया गया था। समीक्षा बैठक में जिले के समस्त थाना/चौकी के समंस वारंट (लेखक) उपस्थित आए। समीक्षा बैठक में *माननीय न्यायालयों एवं आयोग से प्राप्त होने वाले समंस - वारंट एवं नोटिस को विधिवत समंस - वारंट रजिस्टर में दाखिल एवं खारिज एवं स्थानांतरण किए जाने तथा रजिस्टर का संधारण एवं समंस - वारंट का शत प्रतिशत तामीली किए जाने एवं गुणोत्तर सुधार के संबंध में निर्देशित किया जाकर संबंधित लेखक को समंस वारंट की तामीली में पारदर्शिता बरते हुये समंस वारंट की तामीली गंभीरता पूर्वक किए जाने एवं तामील/अदम तामील की रिपोर्ट समय पर माननीय न्यायालय को आवश्यक रूप से प्रेषित किये जाने तथा रिकार्ड संघारण सुस्पष्ट / बेहतर तरीक से रखे जाने हेतु विशा-निर्देश दिया गया है*। मिटिंग के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन  अनूप लकड़ा, सउनि (अ) संजय कुमार साहू, साहित समस्त चाना/ चौकी के समंस वारंट आरक्षक (लेखक) उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations