वक्त से पहले नीट परिणाम को 4 जून को डिक्लेयरः कांग्रेस मीडिया सेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे बताया स्कैम
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

भोपाल नीट परिणाम को लेकर छात्राओं के बाद राजनीतिक दलों में सियासत जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस मीडिया सेल अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट परिणाम में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। नीट परिणाम को स्कैम बताते हुए कहा कि वक्त से पहले 4 जून को रिजल्ट डिक्लेयर किए गए है।

कहा कि जल्द रिजल्ट डिक्लेयर इसलिए किया कि चुनाव परिणाम के शोर में स्कैम दब जाए। उन्होंने नंबर देने की पद्धति पर भी सवाल उठाए। रिजल्ट में 718 और 719 नंबर मिले है। नायक का दावा ये नंबर मिल ही नहीं सकते क्योंकि मूल्यांकन में ये नंबर लाना संभव ही नहीं है। एनटीए ने जो सुप्रीम कोर्ट का फॉर्मूला बताए है वो मेडिकल नहीं लॉ के एग्जाम के लिए था। ये पहली बार हुआ की 66 बच्चों ने नीट में एक साथ टॉप किया है। एक ही परीक्षा केंद्र के बहुत सारे बच्चों ने टॉप किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations