विधवा माताएं बहनें का चुडी घर पर उतारे, मोर सौपने का अधिकार एवं दंड प्रथा को कम करने का संदेश साहू समाज के घर-घर तक पहुंचाना : साहू समाज :
त्वरित खबरे :

9 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। ग्राम मारगांव परिक्षेत्रीय स्तरीय संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती परिक्षेत्र दीवान भेड़ी के अंतर्गत ग्राम मार गांव में 6 अप्रैल को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भक्त माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू की धर्मपत्नी श्रीमती जय साहू थी। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉ नीरेंद्र साहू संरक्षक जिला साहू संघ, श्रीमती अंजनी साहू सह प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव, भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव, नीलमणि साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती जागृति चुन्नी यदु सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव ,श्रीमती विभा साहू सलाहकार जिला साहू संघ , मदन साहू उपाध्यक्ष ज़िला साहू संघ व अध्यक्ष किसान कांग्रेस ,श्रीमती गीता साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ ,मदन साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, मिलाप दास साहू संयोजक ज़िला साहू न्याय प्रकोष्ठ राजनांदगांव ,महेश्वर साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती नीरा साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती मुनेश्वरी साहू संयोजिका नगर साहू संघ् राजनांदगांव, जगमोहन साहू समाज सेवी, रूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी ,श्रीमती सरिता साहू जिला साहू संघ, श्रीमती लीना साहू, डिकेश साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव, धनराज साहू सचिव तहसील साहू संघ, जागेश्वर यादव सदस्य जनपद पंचायत, डकेंद्र चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत मारगांव परिक्षेत्र साहू संघ दीवानभेड़ी अध्यक्ष राधेश्याम साहू, सचिव महेश कुमार साहू, ग्राम साहू समाज मारगांव अध्यक्ष दुर्जन साहू, सचिव संतराम साहू के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

परिक्षेत्रीय साहू समाज दीवानभेड़ी के एवं ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों को बैच, पुष्पमाला पहनाकर ,गमछा, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा की जीवन चरित्र हम सब को अपने जीवन में अनुकरण करना चाहिए। मां कर्मा मातृशक्ति होते हुए भी साहू समाज के लिए संघर्ष किया और अतिथियों ने आगे कहा की साहू समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करना ही हम सबका परम दायित्व है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा विवाह , माताएं बहने अपने बेटा बेटी का मोर सौपने का कार्य करें, और तालाब में चूडी ना उतारकर घर में ही विधवा माताओं का चुडी उतारे और साहू समाज के दंड प्रथा को कम किया जाएगा यह संदेश प्रत्येक ग्रामीण अध्यक्ष अपने गांव में जरूर बताएं समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक यह संदेश जन-जन तक पहुंचना चाहिए यही संदेश देते हुए अतिथियों ने संबोधित किया । 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations