कोरबा। दशहरा पर्व के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अभियान चलाकर 18 गुंडा-बदमाशों को सख्त चेतावनी दी, जबकि अलग-अलग मामलों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। दशहरा के दौरान बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, मारपीट, विवाद और शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ दशहरा मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 

Facebook Conversations