विधायक भुनेश्वर बघेल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर से की मुलाक़ात :
त्वरित खबरे : खैरझिटी राजस्व निरक्षक मंडल को राजनांदगांव तहसील में रखने की मांग :

29 मार्च 2023

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर प्रस्तावित नए तहसील घुमका में खैरझिटी रा नि मंडल के ग्रामों को सम्मिलित ना करने मांग किया गया। विधायक बघेल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व आम जनता की मांग अनुसार प्रस्तावित नए तहसील घुमका में खैरझिटी रा नि मंडल के ग्रामों को सम्मिलित ना कर यथावत राजनांदगांव तहसील में रखने की मांग रखी गई है।

मुलाकात के दौरान विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल के साथ , जनपद सभापाति ओम प्रकाश साहू, ग्राम पंचायत बघेरा सरपंच हरिश देशमुख,भाठागॉव सरपंच साकेत वैष्णव,डुमरडीहकला सरपंच दिनेश ठाकुर,डोम्हाटोला सरपंच खिलेश्वरी साहू,खपरीखुर्द सरपंच तारणी वर्मा,भागवत वर्मा,अजय वर्मा,शत्रुहन वर्मा,लेखु राम साहू,सहित क्षेत्रीय सरपंच गण एवं जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations