10 फरवरी 2023
राजनांदगांव। घुमका/ ग्राम जुरला खुर्द में आदर्श ग्रंथ पंडवानी सत्संग कार्यक्रम त्रिवेणी साहू ग्राम पिरदा (भिभौरी) जिला बेमेतरा वाले का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने जमीन में बैठकर पंडवानी कार्यक्रम का आनंद लिया। साथ ही जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, गिरीश साहू, रमाकांत साहू ,मंथीर साहू रूपेंद्र साहू सहित ग्रामीण जनों ने बड़ी संख्या उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
त्रिवेणी साहू पंडवानी गायिका ने अपने मंडली के साथ बहुत ही सुंदर कबीर भजनों के साथ प्रस्तुति देते हुए कहा कि इंसान धरती पर आकर मोह माया में फंसकर के सत्य कबीर के चरणों को भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि भक्ति करना है तो बालपन में करना चाहिए नहीं तो जवानी में भक्ति करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जवानी में भक्ति खूब करनी चाहिए। सत्संगी सत्संग को ढूंढ ही लेता है. उन्होंने सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत करते हुए करते हुए कहा कि जवानी को हम व्यर्थ ही खो देते हैं जबकि हमें सत्संग, भक्ति में लगाना चाहिए। सद्गुरु कबीर साहेब के पावन चरणो मे साहेब बंदगी, साहेब बंदगी सदगुरु कबीर साहब ने अपने विचार में कहा थी कि मनुष्य के जीवन भक्ति के बिना व्यर्थ है।

Facebook Conversations