28 मई 2022

दिल्ली में उपचुनाव एक ही सीट पर है लेकिन राजनीतिक दलों के पास मैसेज देने का बढ़िया मौका आया है। जी हां, देश के 6 राज्यों में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को होने वाले हैं। इनमें से एक विधानसभा सीट दिल्ली की राजेंद्र नगर है, जो आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई है। मतगणना 26 जून को होगी। 2020 में चड्ढा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी BJP के आरपी सिंह को 20 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। इस उपचुनाव से पता चलेगा कि आज दिल्ली के लोगों की पहली पसंद कौन सी पार्टी है। AAP क्षेत्र में अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जहां से भाजपा उम्मीदवार सात में से चार चुनाव जीत चुके हैं। भगवा पार्टी एक बार फिर कमबैक करना चाहेगी जिससे सदन में उसकी संख्या बढ़ सके। कुल मिलाकर देखिए तो इस चुनाव से एक सीट तो बढ़ेगी ही, उससे ज्यादा असर माहौल बनाने में होगा।

Facebook Conversations