रायपुर में आज पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच, दर्शकों की एंट्री फ्री
त्वरित खबरें :भूमिका दास

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने के लिए टिकट नहीं खरीदना होगा, क्योंकि सीरीज के तीनों मैचों में महिलाओं की एंट्री फ्री रखी गई है। आयोजन को लेकर दर्शकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए आसपास आठ पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इससे मैच के दौरान वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने और ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations