उमरवाही सेक्टर में मना धूमधाम से विधायक का जन्मदिन
त्वरित खबरें/छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

छुरिया।  खुज्जी विधानसभा की लोकप्रिय महिला विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू का जन्मदिन विगत दिनों क्षेत्र के उमरवाही सेक्टर में धूमधाम से कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस दौरान फूल मालाओं से पुष्प गुच्छ दे कर व पटाखे फोड़कर विधायक श्रीमती छन्नी साहू का स्वागत किया गया । जन्मदिन के अवसर पर अपने बीच मौजूद विधायक का कार्यकर्ताओं ने केक काट कर जन्मदिन मनाया व धान से तौलकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाव विभोर हो कर विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि पूरा क्षेत्र उनका परिवार है और आज अपने परिवार के बीच अपना जन्मदिन मनाकर वो बहुत खुश हैं । छन्नी साहू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में इतना विकास किया है जितना पिछले पंद्रह वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने सोचा भी नहीं था । उन्होंने कहा कि प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार ने जिस धान को सर माथे पर लगाकर किसानों का सम्मान किया और पिछले दिनों प्रति एकड़ खरदी में पांच क्विंटल का विस्तार किया उस धान से तौला जाना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि विकास क्षेत्र में विकास के अलावा हर व्यक्ति के निजी सुख दुःख में वे सदैव खड़ी रही हैं और आने वाले समय में भी हर एक व्यक्ति के लिए उनका यही व्यवहार रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जन्मदिन के नवसर पर क्षेत्रवासियों के प्रेम स्नेह ने ये साबित कर दिया है कि आने वाले चुनावों में भी इतना ही प्यार उन्हें मिलेगा और हम सब मिल कर एक बार फिर कांग्रेस की विकासशील सरकार को चुनेंगे ।

जन्मदिन के इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य कान्ति भंडारी, अब्दुल खान ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष, देव पन्द्रो, जगदीश बघेल, चैनु राम आर्य , प्रताप घावडे , लक्ष्मी चंद सांखला , भवभूति , महेंद्र साहू , जगदीश बघेल , भागिराना, राम अधीन ,रामडास , रामसाय उइके , गौतम , लीलाराम , नरेंद्र , कमलेश , राजकुमार , कमल मेश्राम ,हरिदयाल , मेहरसिंह , कुंदन , गोपाल , नंदूराम , राकेश बारले , पूनाराम , चरण यादव , हरिचन्द्र ,रणजीत रामटेके सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations