ठगी  : खाता और मोबाइल नंबर के जरिए मिला ठग का सुराग, अहमदाबाद जाएगी पुलिस
त्वरित खबरे

बालोद २० अप्रैल 

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्राम देवरी में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी भुखन लाल निषाद से 9.58 लाख रुपए की ठगी मामले में आरोपी को पकड़ने जल्द ही पुलिस टीम अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। आरोपी के संबंध में कई सुराग मिले है। हालांकि पुलिस ने जानकारी गोपनीय रखी है।

प्रार्थी के बयान अनुसार मोबाइल नंबर 9537340126, 7046521205, 6359199795 के माध्यम से बात हुई है। साथ ही आरोपी सुनीत एन. परमार के एचडीएफसी खाता नंबर 50100262238883 में पैसा ट्रांसफर किया गया है। लिहाजा मोबाइल व खाता नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी को ट्रेस कर रही है। इसके अलावा अन्य माध्यम से कई जानकारी जुटाई गई है। जिसके आधार पर आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है। कब-कब पैसे ट्रांसफर किए गए है, इसकी जानकारी भी संबंधित बैंक प्रबंधन से ली जा रही है।

ऑनलाइन नेट बैंकिंग रिकार्ड को भी चेक किया जा रहा है। कृषि विस्तार अधिकारी भुखन लाल ने बताया कि 2019 सितंबर माह में अहमदाबाद निवासी अंकित के माध्यम से सुनीत एन. परमार से परिचय हुआ था। जिसके बाद मोबाइल के माध्यम से बातचीत होने लगी।

इस दौरान शेयर मार्केट व्यवसाय पर चर्चा हुई और पैसा दोगुना कराने का झांसा देकर 9 लाख 58 हजार रुपए मांगा। एसबीआई व एचडीएफसी बैंक के खाता नंबर से सुनीत एन. परमार के एचडीएफसी खाता नंबर में पहली बार देवरी से नेट बैंकिंग के माध्यम से 20 हजार रुपए ट्रांसफर किया था। इसके बाद लगातार गूगल-पे, नेट-बैंकिग व बैंक के माध्यम से उनके खाते में कुल 9 लाख 58 हजार रुपए ट्रांसफर किया। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations