छुरिया :- नगर छुरिया के वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा जिला कार्यकारिणीय सदस्य राधेश्याम शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदो से इस्तीफा दे दिया है । श्री शर्मा ने पार्टी के सभी पदो से इस्तीफा की जानकारी सोसल मिडिया मे डालने के बाद मंडल भाजपा छुरिया मे खलबली मच गई । राधेश्याम शर्मा की गिनती छुरिया नगर मे भाजपा के कददावर नेताओं मे होती है, वर्ष 1990- 91 मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति में सक्रिय हुआ छात्र जीवन में ही रहते हुए विद्यार्थियों के लिए संघर्ष किया ।
1993 फरवरी में छुरिया आगमन पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह को रोमी भाटिया के साथ काला झंडा दिखाया था जिसमें उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी ,साथ ही राजनांदगांव के तत्कालीन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा के साथ भी संघर्ष करते रहे ।सन 2009- 10 में छुरिया नगर पंचायत में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रबल दावेदार भी थे। वह तीन बार मंडल भाजपा के महामंत्री, दो बार जिला भाजपा के मिडिया प्रभारी भी रह चुका है । पूर्व मंडल अध्यक्ष मिलूराम, स्व. जगतूराम साहू, हिरेंद्र साहू व आत्माराम चंद्रवंशी के कार्यकाल मे महामंत्री का जिम्मेदारी निभाया था।इसके अलावा भाजपा के विभिन्न पदो मे रह कर पार्टी के प्रति सर्मपन भाव से काम किया है । राधेश्याम शर्मा के पार्टी के सभी पदो से इस्तीफा देना 2023 विधानसभा चुनाव के हिसाब से पार्टी के लिए नुकसानदेह होगा ।
विचाणीय बात यह है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को महज 7/ 8 माह बाकी है भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जोर शोर से तैयारी में जुट गई है वही चुनाव के पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता का पार्टी के पद से इस्तीफा देना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए चिंतन का विषय है ।
राधेश्याम शर्मा वर्तमान में जिला भाजपा के कार्यसमिति सदस्य है। श्री शर्मा ने कहा की मैंने स्व. रजिंदरपाल सिंह भाटिया ,विजय पटेल ,चंद्रिका प्रसाद डडसेना के समय से पार्टी के लिए काम किया, भाजपा ने मुझे बहुत कुछ दिया है लेकिन अपने कामों में व्यस्त होने के चलते पार्टी को समय नही दे पा रहा हूं भाजपा के समस्त पदों से इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करे । चुकि में पत्रकारिता के क्षेत्र से जुडा हुआ हूं जिसके साथ बराबर न्याय नही भी कर पा रहा हूं इसलिए समस्त पदों से इस्तीफा का मन बना लिया हूं जिसको आप स्वीकार करेगें । भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति दिल से आभारी हूं ।
डां रमन सिंह , अशोक शर्मा , खुबचंद पारख , सुरेश डुलानी , सुरेश एच लाल , पूर्व सांसद अभिषेक सिंह , मधुसुदन यादव , सचिन बघेल , सतोष अग्रवाल के प्रति दिल आभारी हूं जिनके कारण मंडल भाजपा छुरिया में तीन बार महामंत्री बने का अवसर प्राप्त हुआ ,दो बार जिले में भाजपा मीडिया प्रभारी का दायित्व प्राप्त हुआ मुझे किसी से व्यक्तिगत शिकायत नही है अतः आप सब के प्रति दिल से आभार करता हूं ,हनुमान जन्मोत्सव के पुनीत पावन अवसर में अच्छा अवसर को देखते हुए फैसला ले रहा हूं चुकि राजनीति में मेरे साथ असफल होते रहा सफलता इसमें मुझे कही दिखाई नही देता इसलिए बैगर दुर्भावना के साथ राजनीति को अलविदा करता हूं एवं सिर्फ पत्रकारिता के क्षेत्र में अब काम करूंगा ऐसी मेरी मंशा है आप सब को दिल से धन्यवाद।

Facebook Conversations