थाना छुरिया पुलिस द्वारा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ली गई शांति समिति की बैठक
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

शांति एवं सौहार्द्र पूर्वक होली मनाने की गई अपील बैठक में थाना क्षेत्र के सरपंच पार्षद पत्रकार कोटवार एवं सभी समुदाय वर्ग गणमान्य नागरिक गण हुए उपस्थित

                      आज दिनांक 10 3.2025 को थाना छुरिया पुलिस द्वारा थाना परिसर छुरिया में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग (भा पु से)के आदेशानुसार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया शांति समिति की बैठक  तहसीलदार छुरिया विजय कुमार कोठारी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार भूआर्य द्वारा ली गई। बैठक मेंगणमान्य नागरिकों को होलिका दहन हेतु सुरक्षित स्थानों का चयन करने, होली के दिन शांति एवं सौहद्रता पूर्ण तरीके से रंग गुलाल खेलने ,अनुचित वस्तुओं का उपयोग न करने, जबरन लोगों पर रंग गुलाल न लगाने हेतु अपील की गई। इस अवसर पर आम जनता से सुझाव भी प्राप्त किए गए। वर्तमान में परीक्षा के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक शोरगुल से बचने निर्देशित किया गया नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई करने हिदायत दिया गया ग्राम कोटवारों को इस संबंध में गांव में मुनादी करने निर्देशित किया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों को होली का त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्र पूर्ण तरीके से मनाने  अपील की गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations