तेंदूपत्ता व्यापारी से 3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेंदूपत्ता व्यापारी से 3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शिकायत करीब माह भर पहले व्यापारी ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके बाद कोतवाली की टीम ने आरोपी फरीद बिश्वास (26वर्ष) को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि शहर के देसाई ट्रेडर्स से आरोपी फरीद तेंदूपत्ता की खरीदी करता था, शुरुआत में तो वह समय पर भुगतान करता रहा। लेकिन कुछ समय बाद उसने पेमेंट रोकना शुरु कर दिया। इस तरह करीब 3 करोड़ 18 लाख रुपए का भुगतान फरीद बिश्वास ने रोक दिया। पीड़ित व्यापारी द्वारा रुपए मांगने पर आनाकानी करने लगा और फिर फोन भी उठाना बंद कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। आरोपी को जेल भेज दिया है।

Facebook Conversations