छुरिया:- भाजपा युवा मोर्चा राजनांदगांव के निवर्तमान सोशल मीडिया प्रभारी सुशील कसेर को भाजपा संगठन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।उन्हें भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के सोशल मीडिया सह संयोजक व खुज्जी विधानसभा सोशल मीडिया टीम के प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। सुशील कसेर ने बताया यह जिम्मेदारी बड़ी है निश्चित रूप से यह जिम्मेदारी बड़ी है मै पूर्ण रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूगां, सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की मायावीय सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जनता ने मन बना लिया है निश्चित रूप से 2023 में भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा, सुशील कसेर ने सोशल मीडिया सह संयोजक व सोशल मीडिया टीम में विधानसभा प्रभारी के रूप मे नियुक्त किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव जी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह जी,सांसद संतोष पांडेय जी, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव जी, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल जी, आईं टी व सोशल मीडिया प्रभारी गिन्नी चावला जी, सोशल मीडिया संयोजक जय शर्मा जी व संगठन के शीर्ष नेतृत्व व वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है |
त्वरित ख़बरें - छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

Facebook Conversations