सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज : छन्नी साहू
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनंदगांव

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुमर्दा छुरिया में महिला प्रशिक्षण भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे बतौर मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने शिरकत की। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि आज के इस दौर में महिलाओं का सशक्तिकरण बेहद आवश्यक है। आज पुरुषों की अपेक्षा आज महिलायें भी क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर रही हैं। छन्नी चंदू साहू ने कहा कि जितनी ज्यादा महिलायें सशक्त होंगी उतना ज्यादा समाज आगे बढ़ेगा। इससे ही समाज सशक्त हो सकेगा। इस दौरान सरपंच महेश साहू, ग्राम प्रमुख कमल नारायण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जिला कांग्रेस सचिव राजू सिन्हा, चिंता साहू, गोवचरण साहू, नंदकिशोर साहू, श्यामचरण, सुंदर लाल, देवी लाल, देवसिंह, लोचन मंडावी, हेमलता बाई, संदीपा बाई, रूखमणी साहू, ह्रदय बाई, कमला बाई, आशा बाई, पुष्पा बाई, धनेश्वरी बाई सहित अन्य उपस्थित थे। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations