31 मई 2022

बृंदावन शर्मा (50) और कुंदन अहिरवार (58) खेजड़ा सुल्तान स्कूल में शिक्षक थे। मंगलवार सुबह 10 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। विदिशा तहसील के अंतर्गत ग्राम खेजड़ा सुल्तान से पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों विदिशा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शिक्षक विदिशा के ही रहने वाले थे। पोष्टमार्टम करवाने के बाद शवों को दोनों के परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की खबर लगने के बाद शमशाबाद क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं मामले की एडिशनल एसपी समीर यादव ने जांच की बात कही है।

Facebook Conversations