सिंघोला मे मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव: सरपंच मुकेश साहू ने नव प्रवेशी बच्चों को मुँह मीठा करा कर किया स्वागत...
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव- सिंघोला-शासकीय बालक प्राथमिक शाला एवं शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सिंघोला मे संयुक्त रूप से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी विद्यार्थियो का गांव के सरपंच  मुकेश साहू के द्वारा गुलाल अबीर लगाकर  मुंह मीठा कराया गया  एवं निशुल्क पाठ्यपुस्तक और शाला गणवेश प्रदान   कर  स्वागत किया गया |इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे ग्राम सरपंच मुकेश साहू  ,अध्यक्षता  पतिराम साहू ,विशिष्ट अतिथि  रोहित भारद्वाज (अध्यक्ष-बालक प्राथमिक शाला ),श्रीमती कुमारी साहू (अध्यक्ष-कन्या प्राथमिक शाला )के साथ ही शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकगणो के  साथ ही दोनो शालाओ के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाये  उपस्थित थे |

Image

 सर्वप्रथम अतिथियो के द्रारा मां सरस्वती के पुजा वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात दोनो शाला के प्रधानपाठिका द्वय  श्रीमती सेवती साव एवं श्रीमती अलका ठाकरे के द्रारा अतिथियो का स्वागत किया गया |इस अवसर पर सरपंच मुकेश साहू ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि सभी बच्चो को प्रतिदिन शाला आना है, खुब मन लगाकर पढना है |शाला मे कमरो की कमी थी परंतु अब तीन  नये अतिरिक्त कक्ष का निर्माण हो चुका है |दोनो शालाओ मे पेयजल  की व्यवस्था हो चुका है |हम सभी को अब शाला मे वृक्षारोपण कर शाला को और सुन्दर बनाना है |मंच संचालन करते हुये शाला के सहायक शिक्षक छन्नूलाल साहू ने सभी अतिथियो, पालकगण, मातृशक्तियो, गणमान्य नागरिकगणो के प्रति आभार व्यक्त किया गया |

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations