रायपुर के कारोबारी की चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली लाश, कमरे से शराब और दवाइयां बरामद
त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक कारोबारी का शव चंडीगढ़ के ताज होटल में मिलने से हड़कंप मच गया। कारोबारी मार्कफेड की बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ गए थे। होटल के कमरे में उनका शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी के कमरे से शराब और दवाइयां मिली हैं। मामले में उनसे मिलने आई एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। युवती से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कारोबारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। कमरे से मिले सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारोबारी की मौत के पीछे क्या वजह थी और घटना के समय कमरे में क्या परिस्थितियां थीं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations