सीतारमण : भाग लेंगी 'हलवा समारोह' में आज :
त्वरित खबरे :

26 जनवरी 2023

दिल्ली : केंद्रीय बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्न्ति करने वाला पारंपरिक हलवा समारोह गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि समारोह नॉर्थ ब्लॉक के अंदर स्थित बजट प्रेस में आयोजित किया जाएगा। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ बजट प्रेस के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो वर्षों की तरह 2023-24 का केंद्रीय बजट भी पेपरलेस होगा। इसे एक फरवरी को पेश किया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations