सीबीआई को राइट टू इंफॉर्मेशन एक्ट के तहत सुशांत केस में जानकारी के लिए एक एप्लिकेशन आई थी। सीबीआई ने किसी भी जानकारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया और एप्लीकेंट को जवाब दिया, "सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच की जा रही है, प्रोग्रेस के बारे में जानकारी जांच की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती है।"
सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी
सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' उनके निधन के लगभग एक महीने बाद 24 जुलाई 2020 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसे फिल्म को उनके फैंस के लिए फ्री में स्ट्रीम किया गया था। यह फिल्म एक्ट्रेस संजना सांघी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। संजना ने सुशांत के अपोजिट फीमेल लीड रोल प्ले किया था।
एक्टिंग के लिए छोड़ी इंजीनियरिंग
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर मिस्टीरियस सर्कमस्टान्सेस में डेड पाए गए थे। उनकी अचानक निधन ने फैंस का दिल तोड़ दिया। बता दें, सुशांत चार बहनों के एक भाई थे। डांस और एक्टिंग मेंक के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में पढ़ाई छोड़ दी और मुंबई शिफ्ट हो गए। यहां आकर सुशांत ने नादिरा बब्बर का थिएटर ग्रुप ज्वॉइन कर लिया था।

Facebook Conversations