सीआरसी राजनांदगांव में 2 दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षण  कार्यक्रम का आयोजन हुआ :
त्वरित खबरे :

11 फरवरी 2023

राजनांदगांव । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगता सशक्तिकरण संस्थान के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन संचालित समेकित क्षेत्रीय केंद्र राजनांदगांव छत्तीसगढ़ द्वारा 2 दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम सुलभ पर्यावरण शिक्षा, स्कूल और समाज का आयोजन किया गया। समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव छत्तीसगढ़ सभी प्रकार के दिव्यांग्जन सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान समय में समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को ऑनलाइन माध्यम निर्बाध रूप से दिव्यांग्जन तथा पुनर्वास पेशेवरों के लिए संचालित कर रही है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुनर्वास क्षेत्र से संबन्धित कुल 200 प्रशिक्षित पेशेवर शामिल हुए। इस वेबीनार कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक  कुमार राजू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीआरसी के विशेष विशेषज्ञों द्वारा सुलभ पर्यावरण एवं सहायक प्रध्यापक यूपीआरटीओयू प्रयागराज यूपी  अरविंद वर्मा द्वारा बच्चों में विभिन्न प्रकार की सुलभ पर्यावरण शिक्षा, स्कूल और समाज के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। इससे प्रतिभागी अपने क्षेत्र में इस ज्ञान का उपयोग दिव्यांगजनों की शिक्षा के क्षेत्र में कर सकेंगे। इसके अलावा समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव श्रीमती पूनम द्वारा भारत सरकार के टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास नंबर 1800-599-0019 के बारे मे जानकारी दिया गया। जिससे कि महामारी में तनाव मुक्त होने हेतु उपाय के सुझाव दिये गए। इस आरसीआई वेबीनार कार्यक्रम के सभी सत्र का भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली के नियमानुसार प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये जाएंगे। जिससे प्रतिभागियों का आत्मबल बढ़ेगा और अपने मूल प्रमाणपत्र के नवीनीकरण में उपयोगी होगा। समन्वयक विशेष शिक्षा विभाग  प्रसादी कुमार महतो द्वारा अंतिम दिन धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations