श्रीकृष्ण का जीवन कर्मयोग की प्रेरणा देता है : गीताघासी साहू
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

सड़क चिरचारी एवं कोकपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुई खुज्जी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी गीताघासी साहू

राजनांदगाव- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के  ग्राम सड़क चिरचारी व ग्राम कोकपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खुज्जी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीताघासी साहू शामिल हुई।

भाजपा प्रत्याशी गीताघासी साहू को आयोजक समिति एवं ग्रामीणों ने खुमरी पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। गीता घासी साहू ने ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के द्वारा दिए गए ज्ञान योग,भक्ति योग व कर्मयोग हमें जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं। श्रीकृष्ण की उपासना का प्रतिफल मानव जीवन में शांति, समृद्धि, मनोकामना की पूर्ति व प्रेम भावना का संवाहक होता है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations