शासन की नरवा योजना से बदली ग्राम हरडुआ की तस्वीर
त्वरित ख़बरें - - जल संरक्षण के लिए गेबियन स्ट्रक्चर के निर्माण से किसान ले रहे धान के साथ ही रबी की भी फसल

राजनांदगांव 24 दिसम्बर 2022। शासन की नरवा योजना से ग्राम हरडुआ की तस्वीर बदली है। जल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करते हुए गेबियन स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। जिसके परिणाम सुखद रहे हैं और किसान धान के अलावा चना, गेहूं, अरहर, तिवर की फसल ले रहे हैं। गेबियन संरचना भविष्य में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं कृषि आधारित ग्रामीण आजीविका में परिवर्तन की एक मिसाल है। ग्राम हरडुआ नाला में मनरेगा के तहत नरवा के निर्माण से बहते जल की गति कम हुई है। मिट्टी के क्षण में भी आई है। पहले तो पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण तथा मिट्टी का कटाव होने से यहां के किसानों को दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब नरवा निर्माण से कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है और किसानों का जीवन खुशहाल हुआ है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations