सड़क हादसे में अंबागढ़ चौकी विकासखंड चिखली गांव के सचिव सहित तीन ग्रामीणों की एक साथ दर्दनाक मौत
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छ.ग. ब्यूरो प्रमुख

मोहला मानपुर- छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, देर शाम हुई एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार अंबागढ़ चौकी विकासखंड चिखली गांव के सचिव सहित तीन ग्रामीणों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने अंबागढ़ चौकी चिल्हाटी स्टेट हाईवे के मुजार गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीनों को रौंदा इस हादसे में तीनों मृतकों के शरीर अलग-अलग टुकड़ों में बढ़ गए जिससे ग्रामीणों के द्वारा बटोरा गया पुलिस की सहायता से अंबागढ़ चौकी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है गांव वालों के द्वारा मृतकों के संबंध में बताया गया कि रमेश श्रीवास ग्राम पंचायत सचिव के पद पर डोंगरगांव विकासखंड के मनेरी ग्राम पंचायत में पदस्थ थे! इसके साथ ही मृतक उदयलाल, महाराज साय आपस में दोस्त हैं जो एक साथ मोटरसाइकिल में किसी को लेकर चिल्हाटी गए हुए थे! और वहां से वापसी के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गए पुलिस को जांच में पता चला कि अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से तीनों की सड़क हादसे में मौत हुई है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations