पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 3 दिसंबर काे मतगणना कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं| आयोग की ओर से चुनाव वाले राज्यों में Counting and Result Declaration की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो जाएगी |
चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए घोषित कार्यकम के मुताबिक एमपी में विधानसभा की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था| वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर दो चरण में मतदान कराया गया| इनमें नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर 07 नवंबर को और शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था| अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के 1181 और एमपी के 2500 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा |
5 से 10 घंटों में आ जाएंगे सभी परिणाम
एमपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुपम राजन ने मतगणना की तैयारियों के बारे में बताया कि 3 दिसंबर को राज्य के 52 जिला मुख्यालयों पर सभी 230 सीटों के लिए मतगणना कराई जाएगी| हर सीट के लिए चुनाव आयोग द्वारा एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है|ये पर्यवेक्षक किसी अन्य राज्य में तैनात अधिकारी होंगे|
छत्तीसगढ़ की सीईओ रीना बाबासाहेब कंगाले की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 3 दिसंबर को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों पर सभी 90 विधानसभा सीटों की मतगणना कराई जाएगी"|इसके लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं|
आयोग ने भरोसा दिलाया कि मतगणना के लिए इस प्रकार से इंतजाम किए हैं कि सभी सीटों पर 5 से 10 घंटे में चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे|छत्तीसगढ़ में सभी 90 सीटों और एमपी में 230 सीटों की मतगणना के लिए हर सीट की मतगणना अलग अलग हॉल में होगी| हर हॉल में 14 Counting Table लगाई गई हैं| मप्र में अधिक मतदान केंद्र वाली सीटों के लिए चुनाव आयोग की अनुमति से 14 से ज्यादा 14 Counting Table लगाई गई हैं| जिससे समय से सभी सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो सके| राजन ने बताया कि यदि अबाध तरीके से मतगणना चली तो सभी सीटों के चुनाव परिणाम 5 से 10 घंटे में घोषित हो जाएंगे|
3 घंटे पहले तय होगा काउंटिंग अफसर
राजन ने बताया कि मतदान के बाद से ही स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| इसके लिए Three Layer Security arrangement किए गए हैं| गुरुवार को ECI के साथ हर जिले में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया| उन्होंने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए हर विधानसभा सीट की मतगणना के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के अलावा एक Counting Officer भी तैनात किया गया है |इनमें से किस सीट की मतगणना कौन अधिकारी कराएगा, यह 3 दिसंबर को ही सुबह 5 बजे Random Process से तय किया जाएगा| इसके अलावा पूरी Counting Process की CCTV Recording कराई जाएगी| उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना की Live Web Streaming नहीं होगी |
कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा सीटों में से सबसे अधिक मतदान केंद्र वाली कवर्धा सीट के लिए सबसे अधिक 30 राउंड में मतगणना होगी| इसके बाद कसडोल सीट के लिए 29 राउंड में मत गिने जाएंगे| वहीं सबसे कम मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर में 12 राउंड में मतगणना होगी |
डाक मतपत्र की होगी पहले गिनती
आयोग ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी. सबसे पहले Postal Ballot की गिनती शुरू होगी| इसके आधे घंटे बाद 8.30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी| राजन ने बताया कि एमपी में कुल 3.80 लाख Postal Ballot मिले हैं| आयोग ने पहली बार दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा दी थी| इनमें 51,259 बुजुर्गों और 12,093 दिव्यांग मतदाताओं ने भी डाक मतपत्र की श्रेणी में ही वोट दिया| इसके अलावा 3.25 लाख सरकारी कर्मचारियों के मत भी Postal Ballot में शामिल हैं| इसी प्रकार छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों से 30 नवंबर तक सभी श्रेणियों के कुल 1 लाख 03 हजार 566 डाक मतपत्र प्राप्त हुए |
आयोग ने मतगणना का लाइव अपडेट लेने के लिए खास इंतजाम किए हैं| इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट और मोबाइल एप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है| इस पर हर सीट पर हर राउंड की मतगणना का अपडेट दिया जाएगा| साथ ही घोषित परिणामों की जानकारी भी लगातार दी जाएगी |
इन सीटों पर आएगा पहले परिणाम
निर्वाचन प्रक्रिया के मुताबिक जिन सीटों पर जितने कम मतदान केंद्र होते हैं, उनकी मतगणना उतने ही जल्दी पूरी हो जाती है | इस लिहाज से सबसे कम मतदान केंद्र वाली इंदौर 3 और भोपाल मध्य सीट पर सबसे पहले चुनाव परिणाम घोषित होने का अनुमान है| वहीं ज्यादा मतदान केंद्रों वाली दतिया जिले की भांडेर और सेंवढा सीट पर देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किया जा सकेगा |
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में महज 12 राउंड की मतगणना वाली सीट मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर का चुनाव परिणाम सबसे पहले घोषित होने की उम्मीद है| वहीं सबसे ज्यादा मतदान केंद्र वाली सीट कवर्धा और कसडोल में 20 राउंड मतगणना की जाएगी | इन सीटों का परिणाम देर शाम तक आ पाएगा| आयोग ने देर से चुनाव परिणाम घोषित हो पाने के बारे में स्पष्ट किया कि इसकी दो मुख्य वजह हैं |पहला वीवीपैट युक्त ईवीएम में मतगणना के समय वोटर स्लिप का मिलान करने के कारण काउंटिंग में देरी होती है| दूसरी वजह उम्मीदवारों द्वारा किसी राउंड में दोबारा मतगणना कराने की मांग करने के कारण परिणाम आने में देर हो जाती है |

Facebook Conversations