रतलाम खाद लूटकांड के फरियादी ने लगाई फांसी:
त्वरित खबरे :

7 फरवरी 2023

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले (Ratlam) के आलोट (Alote) में हुए बहुचर्चित खाद लूटकांड के फरियादी भगतराम यदु ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक आलोट के सरकारी खाद गोदाम में पदस्थ था। सूत्रों का कहना है कि मृतक कल से अपने घर नहीं गया था। जिससे उसकी पत्नी भी परेशान थी। गोदाम में आज सुबह सबसे पहले आसपास के लोगों ने देखा। जिसके बाद उसकी पत्नी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आलोट SDOP सहित आलोट पुलिस थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर पहुंचे.

बता दें कि 10 नवंबर 2022 को आलोट में खाद लूटने का मामला सामने आया था। सोसायटी से किसानों को समय पर यूरिया खाद नहीं मिल रहा था। सूचना पर आलोट विधायक मनोज चावला (Manoj Chawla) मौके पर पहुंचे और उन्होंने गोदाम का शटर उठाकर किसानों को यूरिया खाद ले जाने कह दिया। जिसके बाद किसानों ने पूरी खाद लूट ली।

इस घटना क्रम की रिपोर्ट भगतराम येदु ने ही की थी। जिसमें पुलिस ने आलोट के विधायक मनोज चावला, पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन (Yogendra Singh Jadon) सहित अन्य लोगों पर धारा 520/22 एवं 353 ,332, तथा 392 में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इसी प्रकरण के चलते कांग्रेसी विधायक मनोज चावला (Congress MLA Manoj Chawla), कांग्रेसी नेता और एडवोकेट योगेंद्र जादौन फिलहाल इंदौर जेल (Indore Jail) में है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations