राजनंदगांव- रक्तदान को विश्व में सबसे बड़ा दान माना गया है क्योंकि रक्तदान ही है जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है बल्कि जिंदगी बचाकर उस परिवार के जीवन में खुशियों के ढेरो रंग भी भरता है। रक्तदान करना न केवल सारहनीय बल्कि प्रेरणादायक है। रक्तदान जीवन दान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है ।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए यह बात अल्टोस इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी के लीडरो ने रक्तदान करते हुए यह बात कही।
शासकीय अस्पताल बसंतपुर राजनांदगांव में 17 अक्टूबर को अल्टोस इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी के संस्थापक डॉ अश्वनी गुप्ता (अल्टोस रक्तदान दिवस) के जन्मदिन के पावन उपलक्ष पर करें रक्तदान और दे उपहार जिंदगी का अनीता आयुर्वैदिक सेंटर डोंगरगांव के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 18 लोगो ने रक्तदान किया ।जिसमे दिनेश कुमार सहारे, श्रीमती अनीता रामटेक, श्रीमती कम्मू पटेल, कोमेंद्र पटेल, भारती साहू , शीतला साहू, गजेंद्र ठाकुर, तरुण देवांगन, गजेंद्र ठाकुर, बहुर सिंह पटेल, सियाराम साहू,युनिता गजपाल, काजल साहू आदि ने रक्तदान किया।

Facebook Conversations