रायपुर में IAS अधिकारी के घर लगी आग.....कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट....दो कार समेत दो चारपहिया और एसी जलकर खाक....
त्वरित ख़बरें

 रायपुर- राजधानी रायपुर के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी आईएएस अधिकारी सुधाकर खलखो के बंगले में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया| टाटा नेक्सन ईवी कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होने से बंगले में आग लग गई, जिससे 1 इनोवा,1 ईवी कार समेत 2 चारपहिया और घर में लगा एसी जलकर खाक हो गया |

यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची |आग पर काबू पा लिया गया है| बता देें कि आईएएस अधिकारी खलखो तेलंगाना चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर के पद पर तैनात हैं| उनका परिवार कार को चार्जिंग में लगाकर बाजार गया हुआ था, इस दौरान यह हादसा हो गया |

गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि आग पर क़ाबू पा लिया गया है| कार को चार्जिंग में लगाकर परिवार के सदस्य मार्केट गए थे| इस दौरान आगजनी की घटना हुई है| दमकल की टीम मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations