राष्ट्रीय सीनियर भारोत्तोलन स्पर्धा में राजनांदगांव के जगदीश विश्वकर्मा को मिला गोल्ड मेडल
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

हिमाचलप्रदेश (नगरोटा बगवां कांगड़ा) खेलो इंडिया अकादमी नगरोटा बगवां में चल रही महिला पुरूष की राष्ट्रीय भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) चैम्पियनाीप स्पर्धा सब जूनियर, जूनियर और सीनियर केटेगरी में छत्तीसगढ़ राजनांदगांव जिला जय भवानी व्यायाम शाला की वेट लिफ्टर आर्मी कैम्प पुणे में अभ्यासरत एस.एस.सी.बी. की टीम से जगदीश विश्वकर्मा प्रतिनिधित्व करते हुए १०२ किग्रा. वर्ग समूह में सबको पीछे छोड़ स्वर्ण पदक पर अपना नाम किया। प्रतियोगिता के संबंध में जिला राजनांदगांव भारोत्तोलन संघ व जय भवानी व्यायाम शाला के अध्यक्ष अमीत आजमानी जी ने बताया कि जगदीश विश्वकर्मा ३५३ किग्रा. वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने १५७ किग्रा स्नैच और १९६ किग्रा. क्लीन जर्क कुल वजन ३५३ किग्रा. भार उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। जगदीश विश्वकर्मा स्नैच का पुराना रिकार्ड १५२ किग्रा. स्नैच को तोडक़र नया रिकार्ड १५७ किग्रा. वजन उठाकर नया रिकार्ड बनाकर नया किर्तीमान बनाया। आजमानी जी ने बताया कि जगदीश विश्वकर्मा स्नैच में नया रिकार्ड बनाकर राजनांदगांव जिला व जय भवानी व्यायाम शाला का मान बढ़ाया। जगदीश विश्वकर्मा राजनांदगांव की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर खिलाड़ी है और प्रथम गोल्ड मेडल लाने वाला खिलाड़ी जगदीश विश्वकर्मा २०११ में कैप्टाउन(दक्षिण अफ्रीका) यूथ कॉमन वेल्थ गेम्स में राजनांदगांव के लिए पहला गोल्ड मेडल लाने वाला पहले खिलाड़ी हैं। जगदीश विश्वकर्मा खेल की शुरूआत जय भवानी व्यायाम शाला से किया। व्यायाम शाला के प्रशिक्षक अशोक श्रीवास के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्मी कैम्प व आर्मी टीम में शामिल हुआ। जगदीश विश्वकर्मा  फिर मेडल की लाईन लगा रखा है। जगदीश विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेल अलंकरण अवार्ड शहीद पंकज विक्रम, शहीद कौशल यादव, शहीद राजीव पाण्डेय जैसे अवार्ड से नवाजा जा चुका है। जगदीश विश्वकर्मा के इस सबसे बड़े उपलब्धि पर गौरवान्वित है और गर्व है। राजनांदगांव की शान जगदीश विश्वकर्मा की उपलब्धि नया रिकार्ड बनाकर गोल्ड मेडल लेने पर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला भारोत्तलन संघ के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, डोमन महोबिया, नीलू शर्मा, जीतू मुदलियार, अध्यक्ष अमीत आजमानी, सचिव अशोक श्रीवास, जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, सहसचिव नीरज शुक्ला, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन सोनी, बसंत मैगी, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, मनोज यादव, चोवाराम सोनकर, आकाश सोनी, सहसचिव नाहिद अख्तर, रितेश घरड़े, अभिषेक आजमानी, तामेश्वर बंजारे, पे्रम कापसे, जय पटेल, नारायण लोहार, संघ व व्यायाम शाला के वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्य दाऊद खान, जग्गू ठाकुर, रामा यादव, अजय कुलदीप, नितीन शर्मा, भरत साहू, नोमेन्द्र यादव, मनीष तिवारी, दिनेश राजपूत, सुखराम मेश्राम, गोलू यादव, गौकरण सोनकर,  कोमल गुप्ता,  सरला साहू, वैभव देवांगन, अरूण गुप्ता, रविन्द्र सुधाकर आदि सदस्यो नं बधाई एवं शुभकामनाएं पे्रषित किये है। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations