नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना निहित है। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए राष्ट्र के प्रति दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका दिया गया ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों और किसानों के योगदान को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श हमें जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Facebook Conversations