राजनांदगाँव में एनएसयुआई की लोकसभा स्तरीय बैठक संपन्न
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बैठक में विनोद वर्मा ने दिया छात्रनेताओ को जीत का मंत्र फर्स्ट टाइम वोटर निभाएगा इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका

राजनांदगाँव 07 -04-2024 आज एनएसयूआई की राजनांदगाँव लोकसभा स्तरीय बैठक राजनांदगाँव में आयोजित की गई थी जिसमें मुख्य रूप में पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने बैठक में हिस्सा लिया और छात्र नेताओं को लोकसभा में चुनाव भूपेश बघेल के विजयी के लिए जीत का मंत्र दिया ।

Image

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने संबोधित करते हुए कहा की युवा इस देश की नींव है आज का चुनाव में छात्र युवाओं का भूमिका महत्वपूर्ण है राजनांदगाँव लोकसभा में 8 विधानसभा है प्रत्येक विधानसभा में 15 से 20 हज़ार नव मतदाता है इन मतदाताओं से संपर्क कर भूपेश बघेल जी और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करेंगे ।

विनोद वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब को अपने बूथ भारत युवाओं का देश है लेकिन देश का युवा आजकल व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी के माध्यम से भटक गया है सच्चाई से दूर रख इनको इंटरनेट के माध्यम से झूठ परोसा जा रहा है कांग्रेस के नेताओ फ़ेक न्यूज़ के सहारे  बदनाम किया जा रहा है पूरे देश में लोग बेरोज़गारी और महंगाई से जूझ रहे है लेकिन मोदी सरकार लोगो को मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़ा रही है।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से विनोद वर्मा जी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी, एनएसयूआई राष्ट्रिय सचिव हन्नी बग्गा जी, प्रदेश कांग्रेस सचिव निखिल द्विवेदी जी, आयुश पांडे जी, राजनांदगांव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा, कवर्धा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शीतेश चंद्रवंशी, मानपुर जिला अध्यक्ष मनीष साहू, खैरागढ़ जिला एनएसयूआई अध्यक्ष सुमीत जैन, एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजा यादव, जयंत बघेल, नेहा वैष्णव, विक्की रामटेके, विधनसभा अध्यक्ष उज्जवल निर्मलकर, अमन उजवाने, वैभव परिहार, मोहित कोचर्र, वासुदेव साहू, राजकुमार साहू, एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations