आर्टर्ऑफ लिविंग परिवार राजनंदगांव द्वारा आगामी 9अप्रेल से शाम 5-7 बजे तक होटल मयूर मे इंट्यूशन प्रोग्राम ( प्रज्ञा योग) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इस शिविर मे 5 से 18वर्ष के बच्चे भाग ले सकते है। शिविर मे पंजीयन हेतु डॉ खिलरश्वरी साव 9770106880 से संपर्क कर सकते है।
पूज्य रविशंकर जी द्वारा विकसित प्रज्ञा योग इंट्यूशन प्रोग्राम एक ऐसी कार्यशाला है जो अचेतन मन को जागृत कर बच्चो की छठी इंद्रि को विकसित करती है जिससे सही समय पर सही विचार उतपन होते है और मन सजग और होश पूर्ण रहता है। बच्चों मे सही गलत की समझ आ जाती है।
इंट्यूशन प्रोग्राम से बच्चों की मेधा शक्ति विकसित होती है और फोटोग्राफिक मेमोरी का विकास होता है जिससे वे आँख पर पट्टी बांधकर भी किताब के पन्ने पढ़ लेते है।
हमारा मन तीन तरह से ज्ञान प्राप्त करता है। इंद्रियों से, बुद्धि से और इंट्यूशन (अंतः प्रेरणा) से। प्राचीन काल मे ऋषि मुनियों ने अपनी अंतः प्रेरणा से ही भौगोलिक एवं मानसिक स्थितियों की व्याख्या किया करते थे।
प्रज्ञा योग का अभ्यास हर गुरुकुल मे करया जाता था।
योग ध्यान एवं कुछ सरल अभ्यासों से बच्चों के कोमल मन पर इंट्यूशन का विकास बहुत जल्द होता है जिससे वे सजग, तीक्ष्ण बुद्धिवाले और भविष्य मे एक बेहतर इंसान बनते है। जीवन मे सदा वे सही रास्ता चुनते है।
जो भी बच्चा पांच से अट्ठारह वर्ष का है वह इस शिविर मे भाग ले सकता है।--

Facebook Conversations