राहुल तिवारी कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष बने
त्वरित ख़बरें/टेमन बोरकर की रिपोर्ट

छुरिया: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुमोदन पर एवं राजनांदगांव जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकों से रायशुमारी कर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राहुल तिवारी को कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ राजनांदगांव का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राहुल तिवारी राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी में दूसरी बार प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय राहुल तिवारी युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के हर कार्यक्रम में हमेशा सक्रिय रहते है। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने का इनको अच्छा अनुभव है। हमारे संवाददाता ने राहुल तिवारी से चर्चा की राहुल तिवारी ने अपने शीर्ष नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिम्मेदारी को पूर्णतया निभाने की बात कही। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल तिवारी को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations