पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह अतिशीघ्र राजधानी रायपुर में ...
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह अतिशीघ्र राजधानी रायपुर में - नामदेव

चाणक्य न्यूज के  स्टेट क्वार्डिनेटर नसीम खान सम्मानित

राजनांदगांव. संगठन के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में दिनांक 29 अपै्रल को पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़  का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की कड़ी में 18 फरवरी को रायगढ़ छत्तीसगढ़ में संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन सचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी दिनेश नामदेव ने बताया कि विगत दिनों पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी समिति की एक बैठक राजधानी रायपुर में पचपेडी नाका में स्थित दुर्गा कैफे हाऊस में सम्पन्न हुआ जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष माननीय  सेवकदास दीवान जी, संगठन के महासचिव मान. प्रवीण खरे जी, मान. दिनेश नामदेव, मान. आर.के. दास, मान. सादिक रजा, मान. नसीम खान, मान. गुलाब दीवान ने अपने अपने विचार रखें। प्रदेश संगठन सचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी दिनेश नामदेव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया की एकजाई सूची छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टर एवं जनसंपर्क विभाग में नियमित रूप से विभागीय स्तर पर सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों  के पास स्थाई रूप से उक्त सूची यथावत रहे। आगामी सम्मेलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री सेवकदास दीवान ने कहा कि संगठन का चतुर्थ स्थापना दिवस बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न विधाओं में चयनित व्यक्तियों एवं समाजसेवियों तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्रकार बंधुओं का सम्मान मोमेंटो प्रतीक चिन्ह एवं शॉल श्रीफल से किया जाएगा। उपरोक्त चर्चा बैठक में विगत वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पुरंदर मिश्रा जी विधायक रायपुर उत्तर एवं रायपुर नगर निगम के महापौर  मीनल चौबे जी ने मंच से संगठन की मांग पर पत्रकार भवन हेतु स्थान सुनिश्चित करने की घोषणा मन से की गई थी तत्संबंध में राज्य सरकार के सहयोग से जगह सुनिश्चित कराने माननीय मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात करने चर्चा की गई और संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि सब एक के लिए - एक सबके लिए धेय वाक्य को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने पर जोर दिया। उपरोक्त प्रदेश कार्यसमिति की चर्चा बैठक में चाणक्य न्यूज के स्टेट क्वार्डिनेटर नसीम खान जी को पत्रकार कल्याण महासंघ प्रदेश कार्यसमिति में सामिल कर सम्मानित किया गया। 

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन सचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations