प्रयागराज में शिवलिंग पर चढ़ाया अंडा : पुजारी बोले- माहौल बिगड़ने नहीं देंगे
त्वरित ख़बरें

 11 जून  2022

UP के प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारती लोगों ने यहां शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। अंडा को हटा दिया गया। कुछ लोग प्रयागराज के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम माहौल बिगड़ने नहीं देंगे।

  • शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने कहा, गंगा के तट पर स्थित इस मंदिर की प्रतिष्ठा भगवान राम ने अपने हाथों से की थी।
  • अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संयोजक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा, मंदिर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
  • पुजारी ने बताया, मंदिर में ताला बंद नहीं होता। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
  • कानपुर में हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के करीबी बिल्डर इश्तियाक अहमद की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को प्रशासन ने ध्वस्त किया।

  • अब तक सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकर नगर में 28 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



1. प्रयागराज: जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। RAF के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई।

अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और RAF ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें RAF का एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की।

2. सहारनपुर: अल्लाह-हू-अकबर के नारे के बाद पथराव
सहारनपुर की जामा मस्जिद में नमाज के बाद निकले नमाजियों ने अचानक से अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिया। मस्जिद से नमाजी भीड़ के साथ घंटाघर पहुंचे। वहां कमिश्नर और DIG डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह मौजूद थे। नमाजियों ने एकदम पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने सहारनपुर से 20 और देवबंद से 16 लोगों को हिरासत में लिया है।

सहारनपुर में मस्जिद के बाहर निकलते ही नमाजियों ने जब नारेबाजी शुरू की, तो आसपास की दुकानों के शटर गिरने लगे। इसके बाद यहां भी जमकर पथराव हुआ।

सहारनपुर में मस्जिद के बाहर निकलते ही नमाजियों ने जब नारेबाजी शुरू की, तो आसपास की दुकानों के शटर गिरने लगे। इसके बाद यहां भी जमकर पथराव हुआ।

3. मुरादाबाद: लहराए नूपुर का सिर कलम करने के पोस्टर
मुरादाबाद में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतर आई। जामा मस्जिद चौराहे पर उग्र भीड़ ने नूपुर शर्मा को फांसी दो के नारे लगाए। इस दौरान कुछ युवकों के हाथों में नूपुर शर्मा का सिर कलम करने के पोस्टर भी नजर आए। इन पोस्टरों में नूपूर की तुलना आतंकवादी से की गई थी। भीड़ ने यहां उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर धार्मिक नारेबाजी भी की।​​​​​​ मुगलपुरा थाने में 10 लोगों को नामजद करते हुए अन्य 80 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने रात में इनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादाबाद में बवाल होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चे गिरते-पड़ते वहां से भाग रहे हैं।

मुरादाबाद में बवाल होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चे गिरते-पड़ते वहां से भाग रहे हैं।

4. अंबेडकरनगर: सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे लोग
अंबेडकरनगर के टांडा में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी लगातार जारी रही। बताया जा रहा, जुमे की नमाज के करीब 40 मिनट बाद मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे।

ये फोटो अंबेडकरनगर के टांडा की है, यहां पर नमाज के बाद अचानक कुछ लोग उग्र प्रदर्शन करने लगे।

ये फोटो अंबेडकरनगर के टांडा की है, यहां पर नमाज के बाद अचानक कुछ लोग उग्र प्रदर्शन करने लगे।

5. हाथरस: नारे लगाते हुए भीड़ उग्र होने लगी
हाथरस में जुमे की नवाज के बाद माहौल बिगाड़ने के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम जमा हो गए। पुरदिल नगर में जमकर अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने बवाल कर रहे युवकों पर लाठी बरसाई। मौके पर DM और SP के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। धारा 144 लागू की गई।

ये फोटो हाथरस की है, यहां पर जुमे की नमाज के बाद अचानक से भीड़ सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगी।

ये फोटो हाथरस की है, यहां पर जुमे की नमाज के बाद अचानक से भीड़ सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगी।

6. जालौन: नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने को लेकर नारेबाजी हुई
जालौन में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी और मुकदमा कराने को लेकर हंगामा किया गया। नमाज के बाद नमाजी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। फिर सड़क पर एक साथ निकलने लगे। प्रदर्शन देखते हुए ADG कानपुर जोन DM, SP के साथ मौके पर पहुंचे। उनको शांत कराया।

ये फोटो जालौन की है, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि नूपुर का सिर तन से अलग किया जाए, तब हम मानेंगे।

ये फोटो जालौन की है, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि नूपुर का सिर तन से अलग किया जाए, तब हम मानेंगे।

7. फिरोजाबाद: जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने का प्रयास
फिरोजाबाद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। यह देखते ही वहां तैनात पुलिस फोर्स अलर्ट हो गई। मौके पर जिले भर के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने इस जुलूस को रोक लिया। नालबंद में 2:30 बजे जुमे की नमाज अदा की गई थी। उसके एक घंटे बाद जुलूस निकालने का प्रयास किया गया। लोगों ने जुलूस निकालने के दौरान झंडे भी लहराए।

ये फोटो फिरोजाबाद की है, जुलूस निकालने के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने झंडे दिखाए।

ये फोटो फिरोजाबाद की है, जुलूस निकालने के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने झंडे दिखाए।

8. अलीगढ़:अकराबाद के एक गांव में नमाज के बाद नाबालिगों ने की नारेबाजी
अलीगढ़ में जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर एक गांव अकराबाद में नमाज के बाद जमकर नारेबाजी हुई। नमाज के बाद युवक और नाबालिग बच्चे हाथों में पोस्टर बैनर लेकर बाहर आए और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए वह सड़क पर उतर आए। इस दौरान पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रही और तत्काल भीड़ को वहां से हटाया। नारेबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके सभी को वहां से खदेड़ दिया।

ये फोटो अकराबाद के गांव की है, जहां पर पोस्टर कुछ लोग सड़क पर निकले, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सब भाग निकले।

ये फोटो अकराबाद के गांव की है, जहां पर पोस्टर कुछ लोग सड़क पर निकले, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सब भाग निकले।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations