प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार  अन्नदाता आर्थिक रूप से सशक्त होंगे- भोलाराम साहू पूर्व विधायक खुज्जी
त्वरित खबरे

राजनांदगांव:- खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोलाराम साहू ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की सौगात दिए जाने पर पूर्व विधायक भोलाराम साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे किसानों को साहूकारों और दुकानदारों के पास कम कीमत में धान बेचना नहीं पड़ेगा ,साथ ही साथ किसानों को अधिक से अधिक फसल उगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, कृषि हमारे राज्य एवं हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ,किसानों को अधिक फसल समर्थन मूल्य पर बेचने की सौगात देने से प्रदेश की जीडीपी बढ़ेगी, साथ ही साथ किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे।

पूर्व विधायक खुज्जी भोलाराम साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे हैं सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों का कर्जा माफ किया उसके बाद किसानों को 2500 रुपए प्रति किवंटल धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। किसानों को अब 2800 रुपए का प्रति क्विंटल दर से धान खरीदी की जाएगी। जिससे किसान सशक्त एवं मजबूत हो रहे हैं उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations