प्रधान पाठक दोहा राम साहू, हेमलता यादव को शाला परिवार ने किया सम्मानित, दी बिदाई,कुमरदा मे शिक्षको का बिदाई  समारोह आयोजित...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

कुमरदा- दोहाराम साहू  प्रधान पाठक मिडील स्कूल कुमरदा एवं श्रीमती हेमलता यादव उच्च वर्ग शिक्षक मिडिल स्कूल कुमरदा को सेवानिवृत्ति के अवसर पर ग्रामवासी, ग्राम पंचायत एवं संकुल कुमरदा के शिक्षकों द्वारा भावभीनी बिदाई दिया गया।  दोहाराम साहू एवं हेमलता यादव ने अपने शिक्षकीय जीवन के बारे में बताया और कहा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैंआने वाले कठिनाइयों का सामना धैर्य संयम से करें।इस  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कांति भंडारी जिला पंचायत सदस्य ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में देव पन्द्रो जनपद सदस्य, लालचंद साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति हायर सेकेण्डरी कुमरदा  , गन्सूराम कोलियारे अध्यक्ष मिडिल स्कूल कुमरदा उपस्थित थे।

Image

 इस अवसर पर संकुल प्राचार्य मिलापदास साहू,  संकुल समन्वयक विनोद यादव, प्रभारी प्रधान पाठक  श्रीमती उषा लाल, तुलाराम पिस्दा, अलख राम साहू, पाटर सर, अखिलेश लाल,  डी भेडिया, मीना देशमुख, मीना सोनबोईर सहित ग्रामवासी एवं संकुल कुमरदा एवं आस पास के शिक्षकगण उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations