प्रदेश में कृषि आधारित नीतियां और मॉडल देश में कृषि क्षेत्र की व्‍यवस्‍था बड़ा बदलाव लेकर आएगा – विधायक छन्‍नी साहू
त्वरित ख़बरें/मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट

0 प्रतिवर्ष उत्‍पादन में बढ़ोतरी हो रही, दाना दाना खरीदने संकल्पित है सरकार

राजनांदगांव। खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू ने विधानसभा में प्रदेश के किसानों के लिए मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदी की निर्धारित मात्रा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल किए जाने की घोषणा पर हर्ष जताया है। विधायक कार्यालय से जारी बयान में विधायक छन्‍नी साहू ने कहा कि – लगातार बढ़ रहे उत्‍पादन के बीच किसानों को फसल का उचित मूल्‍य दिये जाने की दिशा में कांग्रेस सरकार का यह फैसला बड़ा कदम है। 


विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू ने कहा कि – विगत खरीफ फसल खरीदी सीज़न में सरकार ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त करते हुए धान खरीदी के सबसे बड़े आंकड़े दर्ज किए थे। प्रति वर्ष धान के उत्‍पादन में बढ़ोतरी हो रही है। राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना से फसल का उचित मूल्‍य मिलने पर और समय पर खाद-बीज की उपलब्‍धता ने किसानों को काफी प्रोत्‍साहित किया है। 


उन्‍होंने कहा कि – काफी समय से धान खरीदी के लिए प्रत्‍येक एकड़ पर 15 क्विंटल धान खरीदी निर्धारित सीमा को बढ़ाए जाने की आवश्‍यकता महसूस हो रही थी। मैं स्‍वयं किसान परिवार की पृष्‍ठभूमि से आती हूं। हमने भी प्रति एकड़ खरीदी की मात्रा बढ़ाने जाने हेतु प्रयास किया था। यह मांग काफी पुरानी थी जिसे मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरा किया है। 


विधायक दफ्तर से जारी बयान में छन्‍नी साहू ने कहा कि – कांग्रेस सरकार किसानों को प्रोत्‍साहित करने नई और बड़ी योजनाओं के क्रियान्‍वयन पर जोर दे रही है। समय पर किसानों को खाद-बीज, उर्वरक की उपलब्‍धता, उचित मूल्‍य पर दाने-दाने की खरीदी और प्रोत्‍साहन से बीते चार सालों में राज्‍य की कृषि आधारित अर्थव्‍यवस्‍था में बड़ा उछाल आया है। 


उन्‍होंने कहा कि - तय है कि, अलग वर्ष खरीफ फसल की खरीदी पर राज्‍य नई ऊंचाई छुयेगा। प्रदेश में कृषि आधारित नीतियां और मॉडल देश में कृषि क्षेत्र की व्‍यवस्‍था बड़ा बदलाव लेकर आएगा। आज भी हमारी सरकार की योजनाओं की देश भर में चर्चाएं हो रही हैं और दूसरे राज्‍य इसे अपना रहे हैं। विधायक छन्‍नी साहू ने प्रदेश के इस विकास और किसानों को दी गई सौगात के लिए धन्‍यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्‍यमंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations