प्रदेश के बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों, मुसाफिर, अप्रवासी, व घुमंतुकों को किया गया चेक साथ ही उनका फिंगरप्रिंट लेकर उनको किया गया तस्दीक।
* बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने चलाया अभियान।*
* चोरी एवं अन्य अपधारों में लगाम लगाने के लिए सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में संदिग्धों को किया जा रहा चेकिंग।*
* राजनांदगांव़ पुलिस द्वारा 100 से अधिक संदिग्ध को चेक किया गया जिसमें से 56 लोगों के आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आदि चेक कर उनका फिंगरप्रिंट लेकर उनको तस्दीक किया गया।*
* नगर/ग्रामों में घुमघुम कर फेरी लगाने वाले, खोमचा वाले आदि संदिग्धों से पूछताछ कर की जा रही है चेकिंग।*
* मुसाफिरों के संबंध में की गई कार्यवाही का रिकार्ड अपने-अपने थाना/चौकी में रखने के दिये गये निर्देश।*
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर 100 से अधिक लोग जिनमें से जिला व प्रदेश के बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों व घुमंतुकों, अप्रवासीय भारतीय, फेरीवाले, खोमचावाले को चेक किया गया जिसमें से 56 संदिग्ध लोगों का थाना कोतवाली द्वारा 08 संदिग्ध, थाना सोमनी द्वारा 20 संदिग्ध, ओ.पी. तुमड़ीबोड़ द्वारा 07 संदिग्ध, ओ.पी. सुकुलदैहान द्वारा 06 संदिग्ध, थाना बागनदी द्वारा 04 संदिग्ध, थाना छुरिया द्वारा 01 संदिग्ध, थाना डोंगरगांव द्वारा 06 संदिग्धों, थाना डोंगरगढ़ द्वारा 03 संदिग्धों का फिंगरप्रिंट लेकर तथा आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस आदि लेकर उनको तस्दीक किया गया।

Facebook Conversations