विट्ठलेश सेवा समिति सीहोर के तत्वधान मै अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता भागवत भूषण परम पूज्य पंडित प्रदीप जी मिश्रा (सीहोर वाले) के मुखारविंद से श्री ब्रह्म शिव महापुराण कथा का विशाल आयोजन होने जा रहा है | स्थान है- पुष्कर राजस्थान 5 से 11 जुलाई दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक इस कथा का सीधा प्रसारण ,परम पूज्य पंडित प्रदीप जी मिश्रा, विट्ठलेश सेवा समिति, सीहोर हिन्दू धर्म-ग्रंथों पे आधारित ” श्री ब्रह्मा शिवमहापुराण कथा ” का सीधा प्रसारण।
पंडित प्रदीप मिश्रा की आगामी कथा 05 जुलाई 2023 से शुरू होने वाली है। 05 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक चलने वाले इस“श्री ब्रह्मा शिवमहापुराण कथा” के लिए कथा स्थल राजस्थान में पुष्कर शहर में सुनिश्चित की गयी है। इस कथा के कार्यान्वन हेतु राजस्थान में पुष्कर शहर के मेला मैदान में विशाल कथा-पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
पुष्कर में होने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के आगामी कथा के लिए मेला मैदान में विशालकाय वाटरप्रूफ डोम और बड़े पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमे लगभग 05 लाख श्रद्धालु एक साथ कथा का रसतत्व ग्रहण कर सकेगें।

Facebook Conversations