पिरामल फाउंडेशन ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में 'निर्मल आंगन' अभियान सफलता से चलाया
त्वरित ख़बरें

 मोहला 08 दिसंबर 2023। आकांक्षी विकासखंड में नीति आयोग के विकासशील भागीदार पिरामल फाउंडेशन ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 'निर्मल आंगन' अभियान को संचालित किया। इस अभियान के अंतर्गत, 27 आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर, आकर्षक, स्वच्छ, और सजीव बनाने का प्रयास किया गया है। पिरामल फाउंडेशन के स्वस्थ्य पंचायत अभियान के तहत इस अभियान को 17 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 के बीच क्रियान्वित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ, सुपरवाइजर, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग भी मिला। सभी 27 आंगनबाड़ी केंद्रों के समुदाय और कुछ स्वयंसेवकों ने भी इस अभियान का समर्थन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं की मेहनत के फलस्वरूप, अभियान से संबंधित समुदायों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।

          इस सफल अभियान के जरिए, आंगनबाड़ी केंद्रों मे पिरामल फाउंडेशन टीम से प्रोग्राम प्रबन्धक महाकाल सिंह, प्रोग्राम लीडर सुमित शिंदे, दिव्या विश्नाथन एवं गांधी फेलो बैच 15 उत्पल आनंद बैच 16 अविनाश तिवारी, धनश्री काळे, शुभ्रा अग्रहरि और करुणा फेलो, शिवानी शर्मा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत ने सजाने और सुधारे का सफलतापूर्वक काम किया। इस अद्वितीय प्रयास के लिए सभी स्तरों से सराहना मिला है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations