फ्लैट में एक युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
त्वरित खबरे

30 मई 2022

सनसिटी के सेक्टर- 34 में बीपीएल फ्लैट में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले के अनुसार, मुनेश पुत्री धर्मवीर निवासी भीरोड जिला झज्जर कुछ समय से इस फ्लैट में रह रही थी । जहां उसने रात को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद कुमार, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। युवती के परिजनों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की छानबीन की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations