राजनांदगांव:- पेंशनर्स एसोसिएशन छ.ग. प्रदेश की मासिक बैठक दिनांक २०-१०-२०२४ दिन- रविवार को दोपहर १२.३० बजे ठाकुर प्यारेलाल उ.मा.शला के सभा भवन में आयोजित किया गया। बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष यशवन्त देवान के मुख्य आतिथ्य में अन्य जिलों से आए हुए जिला अध्यक्षों एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। उक्त आयोजित बैठक मेें रायपुर सेे ६, धमतरी से ८, भाठापारा से १०, खैरागढ़ से १२ पेशनर्स, डोंगरगाँव से ३, घुमका से ५, ग्रामीण इकाई से १० तथा नगर ईकाई से २५ सदस्य बैठक में उपस्थित हुए कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना फूल माला एवं अबीर गुलाल के साथ जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा संरक्षक निसार अहमद, यशंवत देवान प्रान्तीय अध्यक्ष विद्यादेवी साहू जिला अध्यक्ष रायपुर खुमान सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष भाठापारा वीरेन्द्र कुमार नाग जिला अध्यक्ष धमतरी ए.कुजुर जिलाअध्यक्ष चौकी मोहला मानपूर,खैरागढ़ जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल, डोंगरगाँव तहसील अध्यक्ष ज्योतिषराम यादव तथा राजनांदगांव ग्रामीण अध्यक्ष रमेश सिन्हा द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा पधारे यशवंत देवान प्रान्तीय अध्यक्ष का पुष्पाहार एवं अबीर गुलाल लगाकर स्वागत सत्कार किया गया। साथ ही अन्य जिलों एवं तहसील से पधारे समस्त पेशनरों का फूलमाला एवं अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया । नए पेंशर देवेश सिह राजपूत का पुष्पाहार एवं अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। माह अक्टूबर में जिनका जन्मदिन है ऐसे महानुभव के.के. दुबे प्रान्तीय महामंत्री का पुष्पाहार एवं अबीर गुलाल से अभिनन्दन किया गया। अतिथियों के द्वारा उद्बोधन की कड़ी में एस.आर. केहरी प्रान्तीय संरक्षक द्वारा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने एवं संचालन में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया था पेशनरों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने हेतु तत्परता लाने पर जोर दिया गया बी.पी. तिवारी धमतरी द्वारा अनाधिकृत अध्यक्ष को नोटिस दिया जावें तथा अपने सारर्भित गीत के माध्यम से पेशनरों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। जिला महामंत्री सुधीर शेन्डे के द्वारा अवैधानिक प्रान्तीय चुनाव के संबंध में विरोध प्रगट करते हुए अपने जिले में हो रहे गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि यशंवत देवान प्रान्तीय अध्यक्ष के द्वारा समानान्तर संगठन चलाने वालों के द्वारा अवैधानिक चुनाव कराने के संबंध में माननीय कलेक्टर महोदय को लिखित सूचना दिया गया। जबकि प्रक रण उच्च न्यायालय में लंबित की जानकारी हेतु हुए भी चुनाव प्रकिया प्रांरभ की तब भी उन्हे रोकने के संबंध में अवगत कराया गया। माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद गलत ढंग से चुनाव कराने के संबंध में माननीय कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया जिस पर कलेक्टर द्वारा माननीय रजिस्ट्रार महोदय रायपुर से उक्त संबंध मेें मार्गदर्शन माँगा गया है। मार्ग दर्शन प्राप्त होते ही कार्यवाही होने के संबंध जानकारी जाएगी। पेशनरों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाए रखे हमेशा सच्चाई की जीत होती है। इस अवसर पर यशवत देवान प्रान्तीय अध्यक्षको जिला पदाधिकारियों के द्वारा शाला एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सी.पी. कोसरिया प्रचार-प्रसार प्रभारी द्वारा देवान को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में रमेश कुमार भोजवानी द्वारा प्रदेश से आए हुए समस्त अतिथिगण एवं समस्त पेशनरों का आभार मानते हुए आभार प्रदर्शन किया गया। आए हुए अतिथियों एवं पेंशनरों के स्वल्पाहार की व्यवस्था जिला एवं नगर संगठन के द्वारा किया गया। मंच का संचालन पतराम साव ने कि या एवं अपने ओजस्वी शब्दों से पेंशनरों को जागरूक करते रहे।राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया अंत में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में हमारे दिवंगत पेंशनर साथी स्व.कमलनारायण चौबे,भाठापारा स्व. कुंवर सिंह ध्रुव, स्व.आर.डी.सिंह भाठापारा जिला बलौदाबाजार ए.डा.डी.आर महोबिया सरंक्षक जिला- खैरागढ़ को दो मिनट मौन रखकर शोक श्रद्धांजली अर्पित किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से समापन की घोषणा की गई।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations