पांडेटोला में कर्मा जयंती आयोजित :
त्वरित खबरे : अध्यक्ष भागवत साहू, भोला राम साहू खुज्जी विधानसभा पूर्व विधायक शामिल हुए :

25 मार्च 2023

राजनांदगांव। तहसील साहू संघ छुरिया के भोलापुर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडेटोला में कर्मा जयन्ती महोत्सव मनाया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष  भागवत साहू के अगुवाई में प्रमुख अतिथि  भोला राम साहू पूर्व विधायक खुज्जी, नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव, उपाध्यक्ष मदन साहू ,श्रीमती गीता साहू ,मिलाप साहू , पुरुषोतम साहू, हेत राम, तीजेश्वरी साहू, भुनेश्वर साहू , तुलदास ,तिलक साहू ,मुनेश्वरी साहू,देवेंद्र साहू, शिशुपाल साहू, भारत साहू ,बालकिशन साहू,श्यामसुंदर साहू, नालेंद्र साहू,दीनदयाल साहू,श्रीमती दीपिका साहू,कुमार साहू एवं विधायक प्रतिनिधि के रूप में किसान नेता चंदू साहू की उपस्थिति रही,एवं आसपास के ग्रामो से हजारों सामाजिक बन्धुओ की उपस्थित रही। सर्वप्रथम गांवों में प्रभात फेरी कलश यात्रा निकाली गई।तत पश्चात आरती पूजन ध्वजारोहण अतिथि स्वागत सम्मान उद्बोधन रहा वही परिक्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। परिक्षेत्र के सामाजिक बन्धुओ के अथक प्रयास से ईसाई धर्म परिवर्तित सामाजिक बन्धुओ में दो परिवार की गृह वापसी हुई जिसे सम्मान दिया गया।जिला अध्यक्ष  भागवत साहू जी ने लोगो को समाज की मुख्य धारा से हमेशा जुड़े रहकर कार्य करने को कहा अन्य धर्म प्रवेश लोगो के लिये शीघ्र सामाजिक जागरूकता एवं घर वापसी की बात रखी गई कार्यक्रम का संचालन शिशुपाल साहू ने किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations